मूली खाने के फायदे : सर्दियों में मूली और मूली की मुरवाती वाह! शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके मुंह में मूली देखकर पानी न आये। वैसे तो मूली न केवल देखने में सुन्दर लगती है बल्कि यह कई गुणों वाली भी होती है। अब जब मूली का विषय उठा ही लिया है तो चलिए आप को मूली के कुछ गुणों के बारे में बता ही देती हूँ।
Advertisement
मूली में एंटी ऑक्सीडेंट रासायनिक पदार्थ पाया जाता है। मूली मनुष्य के शरीर में कई बीमारियों की संभावना को कम कर देती हैं। मूली खाने से सर्दी-जुकाम जैसी – कई बीमारियां नहीं होती है। मूली सुबह और दिन में 2 – 3 बार खानी चाहिए तभी इसका फायदा ज्यादा होगा।
पुराने समय से ही मूली का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता रहा है। मूली में पाए जाने वाले एंटी आक्सीडेंट शरीर को एक्टिव रखते हैं और थकान को मिटाते हैं। मूली गुणकारी सब्जी मानी जाती है, क्योंकि वह शरीर के लिए पौष्टिक तत्व का काम करती है। मूली खाने से गैस गैस पास होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। अगर आयुर्वेद की माने तो तो मूली का जूस पीने से पीलिया रोग से निजत मिलती है।
मूली खाने से क्या फायेदे होते हैं?
इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के अंग जैसे मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में यह बहुत सहायक होते हैं।
पेट में भारीपन महसूस होने पर मूली के रस में नमक मिलाकर पीने, से भारीपन कम होने लगता है और शरीर की गर्मी को भी काम करता है। मूली का जूस पीने से पथरी, कैंसर, जैसी जानलेवा बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
मूली खाने से क्या – क्या नुकसान हो सकता हैं?
- अगर आप मूली खाई हैं तो करीब 2 घंटे बाद दूध पिएं नही तो आपको गैस बन सकती है या अपच हो सकती है।
- चने के साथ मूली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- अगर आपके गले में सूजन और दर्द है तो मूली का सेवन न करें क्योंकि यह शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकती है।
मूली का सेवन करने से पहले ऊपर बताई गई बातो को ध्यान में रखे। कमजोर व्यक्ति को सभी चीजे नही पचती हैं। इसलिए मूली खाने से पूर्व पेट की क्षमता का भी ख्याल रखें और हर कउर में सीता-राम न बोलें।
मूली खाने के बाद क्या– क्या नहीं खाना चाहिए?
यह देखा गया है कि मूली खाने के बाद पानी पीने से खासी हो जाती है, इसलिए मूली खाने के बाद पानी नही पीना चाहिए।
आपको बता दें कि – मूली खाने के पहले या बाद दूध का सेवन भी स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खास तौर पर रात में इसका सेवन न करे जिससे की आपको बाद में परेशानी न उठानी पड़े मूली लाभदायक के साथ – साथ कभी हानिकारक भी हो सकती है।
मूली खाने के 10 फायदे
सर्दियों के मौसम में अधिकतर मूली का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे बीमारियों से बचा जा सकता है। मूली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
मूली सीजनल सब्जी है और अधिक फायदा करती है। क्योंकि सीजनल सब्जी खाने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। सर्दी के मौसम में गाजर, चुकंदर और टमाटर के साथ मूली का सेवन भी जरूर करें।
मूली खाने के नीचे दिए गए निम्नलिखित 10 फायदे –
- इसमें phytochemicals and anthocyanins नामक तत्व पाए जाता है जो कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करता हैं।
- ब्लड प्रेशर को नियमित करने में यह शरीर की मदद करती है।
- मधुमेह के मरीजों के लिए यह एक संतुलित डाइट है।
- यह सर्दी और खांसी को दूर भगाता है ।
- किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
- मूली जोड़ों के दर्द में बहुत लाभकारी साबित हुई है।
- मूली का सेवन करने से दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है। इस में मौजूद एंथेसरइनिन दिल की बीमारी के स्तर को कम करता है।
- अनिद्रा की समस्या से आप जूझ रहे हैं तो ठंड में मूली का सेवन जरूर करें, मूली, गाजर बहुत ही फायदेमंद होता है।
- दांत अधिक पीले हो तो मूली के छोटे छोटे टुकड़ों पे नींबू का रस डालकर दांतों पे रगड़ने पर पीलापन दूर होता है।
- मूली का नियमित सेवन करने से लिवर ,कैंसर, किडनी, स्वस्थ रहते हैं अपच की समस्या भी दूर हो जाती है।
Advertisement