बीएसएफ भर्ती 2022 : बी एस एफ कांस्टेबल ट्रेडमैन (BSF constable tradesman) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। BSF द्वारा 2788 कांस्टेबल पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है, जिसमें पुरुषों के लिए 2651 पद और महिलाओं के लिए 137 पद हैं।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए जल्द ही सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। BSF द्वारा महिला और पुरुष दोनों के लिये भर्तियां निकाली गई है। इसमें आवेदन फॉर्म भारने की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी।
बीएसएफ भर्ती 2022 के आवेदन के बारे में पूरी जानकारी इस वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जारी की जाएगी और आवेदन फॉर्म भरने के लिये युवा एवं युवतियों को इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
आवेदक 28 फरवरी 2022 तक रिक्त पदों की भर्ती के लिये आवेदन कर सकते है।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन (BSF) 2022 भर्ती से सम्बंधित आवश्यक जानकारी
संगठन का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
पोस्ट का नाम | कांस्टेबल ट्रेडमैन (Constable tradesman) |
कुल रिक्त पद | 2788 (पुरुष 2651 महिला137 पद) |
आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि | 15 जनवरी 2022 से |
आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 28 फरवरी 2022 तक |
मासिक वेतन | 21700 रुपए से 69100 रुपए तक |
आधिकारिक वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
Structure of Contents
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेडमैन के लिए योग्यता
बी एस एफ (BSF) 2022 पदों के लिए केवल 18 से 23 साल के अभ्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को 12 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है साथ ही दो साल का अनुभव किसी भी शासकीय लोक सेवा संस्थान का हो या आई टी आई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
बीएसएफ भर्ती 2022 में महिला और पुरुषवार पदों की संख्या
बी एस एफ नौकरी के हेतु जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं कृपया नीचे दी गई तालिका में निम्नलिखित पदों की नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते है –
पद का नाम | पुरुष पदों की संख्या | महिला पदों की संख्या |
---|---|---|
सिटी मोची | 88 | 03 |
सिटी दर्जी | 47 | 02 |
सिटी कुक | 897 | 47 |
सिटी जल वाहक | 510 | 27 |
सिटी वाशर मैन | 338 | 18 |
सिटी बार्बर | 123 | 07 |
सिटी स्वीपर | 617 | 33 |
सिटी बढ़ई | 13 | – |
सिटी पेंटर | 03 | – |
सिटी इलेक्ट्रीशियन | 04 | – |
सिटी ड्राफ्ट्समेन | 01 | – |
सिटी वेटर | 06 | – |
सिटी माली | 04 | – |
कुल संख्या | 2651 | 137 |
BSF कांस्टेबल ट्रेडमैन आवेदन फीस – बीएसएफ भर्ती 2022
बी एस एफ पदों के भर्ती हेतु जो अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं कृपया नीचे दिए गए कैटेगरी तालिका में फीस का विवरण ध्यान पूर्वक देखे :-
कैटेगरी का नाम | फीस (रु.) |
---|---|
जनरल | 100 |
ओबीसी | 100 |
एससी/एसटी | निःशुल्क |
बीएसएफ भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें –
- सबसे पहले आप BSF की अधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं और क्लिक करें।
- इसके बाद recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब, आप विकल्पों को पढ़ते हुए ऑनलाइन फॉर्म फिल करें।
- ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट करें।
- अंत में, आवेदन फार्म का प्रिंटआउट लें।
सूचना: जिन आवेदकों को फार्म भरने में कठिनाई आ रही है, वे नीचे दिए गये विज्ञापक से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
बीमा (संशोधन) विधेयक – 2021 की विशेषताएं।
सीसी क्या है? और बाइक में सीसी का क्या मतलब होता है?
सीसी और बीसीसी का मतलब और फुलफॉर्म (CC and BCC meaning & full Form)