NEET Exam Date 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में यूजी पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश के लिए नीट 2022 परीक्षा (NEET 2022 Exam) जल्द ही आयोजित की जाएगी।
भारत में प्रत्येक वर्ष, राष्ट्रीय-पात्रता-सह-प्रवेश-परीक्षा (National-Eligibility-cum-Entrance-Test) NEET (UG) 2022 के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है।
देश के किसी भी अनुमोदित / मान्यता प्राप्त कॉलेजों / डीम्ड विश्वविद्यालयों / संस्थानों में एमबीबीएस और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने वाले छात्र नीट प्रवेश परीक्षा 2022 (NEET Exam 2022) में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
NEET परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाती है।
नीट 2022 अधिसूचना | NEET 2022 Notification
देश भर के उम्मीदवार जो नीट 2022 की तैयारी कर रहें हैं वे लगातार आयोग से NEET 2022 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
कुछ छात्र नीट 2022 (NEET 2022) आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि जानने के लिए उत्सुक हैं। आपको बता दें कि – परीक्षा की वास्तविक तारीख के बारे में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जो लोग नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे बेहद चिंतित हैं। NEET Exam date 2022 के विषय में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा न होने के कारण लाखों की संख्या में छात्र ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं।
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) – 2022 |
आयोजक संस्थायें | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग |
अधिसूचना का नाम | नीट 2022 |
अधिसूचना दिनांक | मार्च 2022 |
उद्देश्य | एम.बी.बी.एस, बी.डी.एस और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश |
सत्र | 2022-2023 |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा दिनांक | June – July 2022 |
सीटों की संख्या | 1 लाख + |
आयु सीमा | 18-25 Years |
एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित लेख के अनुशार NEET Exam date 2022 / NEET 2022 परीक्षा 03 जून और 01 जुलाई, 2022 के बीच निर्धारित की जाएगी।
लेख के मुताबिक नीट 2022 परीक्षा 19 जून, 26 जून या 03 जुलाई, 2022 को होने की संभावना है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि परीक्षा जुलाई 2022 के दूसरे / तीसरे सप्ताह में होगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET Exam date 2022 / परीक्षा तिथि की घोषणा किया जाना अभी बांकी है। आप NCERT Infrexa के इस पेज पर विजिट करते रहें, जैसे ही आयोग द्वारा NEET-UG 2022 के परीक्षा के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होगी, हम इस पेज को अपडेट कर देंगे।
नीट आवेदन फॉर्म 2022 | NEET Application Form 2022
NEET 2022 आवेदन पत्र के बारे में पूरी जानकारी निम्नलिखित है –
- NEET-2022 हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। अभ्यार्थी यह ध्यान रखें की ऑनलाइन के आलावा अन्य किसी माध्यम से भरे गये फॉर्म मान्य नही होंगे।
- आवेदक एक से अधिक फॉर्म न भरें क्योंकि एक ही नाम पर एक से अधिक भरे गए प्रपत्रों को आयोग द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है।
- आयोग द्वारा सभी प्रकार के संचार, छात्र द्वारा आवेदन के समय दिए गये वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाएंगे, इसलिए फॉर्म में अपना ही मोबाइल नंबर और इमेल आईडी प्रविष्टि करें।
- नीट 2022 की आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवेदकों को कई चरणों को पूरा करना पड़ेगा जैसे – ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन भरना, उनके हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन की गई फोटो अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान करना और शुल्क भुगतान रसीद को प्रिंट करना इत्यादि।
- जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय कोई त्रुटि कर दी थी, वे मार्च 2022 में अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगें।

नीट 2022 पात्रता मानदंड | NEET 2022 Eligibility Criteria
NEET Exam form 2022 / नीट पंजीकरण फॉर्म 2022 भरने से पहले उम्मीदवार ये सुनिश्चित करें कि वे NEET 2022 की पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, उदाहरण के लिए जैसे –
- छात्रों को अनिवार्य विषयों जैसे – भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र जो परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं वे भी नीट 2022 में आवेदन कर सकते हैं।
- NEET 2022 योग्यता परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत और एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत) का स्कोर हासिल करना अनिवार्य है।
- 31 दिसंबर, 2022 तक, आवेदकों की कोई आयु सीमा निर्धारित नही की गई है।
- आवेदन के लिए पात्रता मानदंड में विदेशी नागरिक, अनिवासी भारतीय (एनआरआई), प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई), या भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) शामिल नहीं हैं।
नीट पंजीकरण 2022 कैसे करें? | How to Apply for NEET Registration 2022?
NEET Exam date 2022 की जानकारी मिलने के बाद आप परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। NEET Exam 2022 पंजीकरण प्रक्रिया निम्नानुशार है –
- अपने मोबाइल या कम्प्यूटर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब नीट 2022 और फिर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते के साथ नीट 2022 की परीक्षा हेतु पंजीकरण करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे कि आपकी 12 वीं कक्षा की मार्गशीट, अंगूठे का निशान, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ इत्यादि।
- अंत में, NEET 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करें।
- जैसे ही आपका फॉर्म सबमिट होगा आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
उपरोक्त विधि के साथ नीट 2022 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
नीट 2022 आवेदन की अंतिम तिथि | NEET Exam Date 2022
आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीट-यूजी 2022 / NEET exam 2022 हेतु पंजीकरण प्रक्रिया अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी।
NEET Exam date 2022 के विषय में कई विशेषज्ञों का कहना है कि NEET 2022 आवेदन फॉर्म मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह में भी शुरू हो सकता है।
नीट 2022 / NEET 2022 exam date से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ –
कार्यक्रम | दिनांक |
नीट 2022 अधिसूचना | मार्च 2022 |
पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि | मार्च 2022 |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | अप्रैल 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि | अप्रैल 2022 |
संशोधन करने की अवधि | मार्च 2022 से अप्रैल 2022 |
परीक्षा / NEET Exam Date 2022 | जून -जुलाई 2022 |
NCERT Infrexa के अधिकारियों की माने तो NEET Exam form 2022 / आवेदन फॉर्म जून 2022 तक जारी कर ही दिया जाएगा। पिछले साल के NEET शैक्षणिक सत्र के लिए चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया के कारण इस बार नीट 2022 की प्रवेश परीक्षाएं थोड़ी विलम्ब से शुरू हो सकती हैं।
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि एनटीए, नीट 2022 (NTA NEET 2022 / NEET Exam date 2022) के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा या नहीं।
उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने या इस पेज पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। NEET Exam date 2022 की नवीनतम अपडेट के लिए, नीचे दी गई लिंक के माद्यम से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे –
आधिकारिक बेवसाइट | क्लिक करें |
टेलीग्राम ग्रुप | क्लिक करें |
फेसबुक पेज | क्लिक करें |
नीट 2022 परीक्षा हेतु आवश्यक दस्तावेज | Important Documents for NEET 2022 exam
- आधार्कार्ड
- 12 वीं के मार्कशीट
- फोटो
- हस्ताक्षर
इन्हें भी पढ़ें –