Ola को आज तक हम सब एक टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी के रूप में जानते आए हैं। लेकिन इस कंपनी ने 15 अगस्त 2021 को Ola electric scooter भी लॉन्च कर दिया है।
इस बात की जानकारी Ola के फाउंडर और CEO भावेश अग्रवाल ने ट्विटर पर अपने एक ट्वीट के जरिए शेयर की है।
आइए समझते है की Ola EV या Ola electric scooter की बुकिंग की जानकारी, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, आदि क्या हैं।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग – (Ola Electric Scooter / Ola EV Booking)
15 अगस्त को भावेश अग्रवाल द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार Ola EV या Ola Electric Scooter की बुकिंग 1 सितंबर 2021 से शुरू हो सकती है।
इस EV को बुक करने के लिए ग्राहकों को Ola की वेबसाइट पर जाकर मात्र 499 की मामूली कीमत अदा करके ग्राहक अपनी Ola Electric Scooter या OLA EV की बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं। साथ ही अगर आप बाइक नही लेना चाहते या ऑर्डर कैंसल करना चाहते हैं तो, आप आसानी से ऑर्डर कैंसल कर सकते है और आपका पैसे 7 से 10 दिन में रिफंड हो जाता है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करने के लिए आपको पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है, फिर प्राप्त OTP से login करके, 499 का पेमेंट करना होता है।
पेमेंट करने के बाद आपके नंबर पर Order Id समेत अन्य जानकारी SMS द्वारा आपको भेज दी जाती है।
किसी भी तरह के पेपर वर्क की कोई जरूरत नहीं होती है।
ओला EV / ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी बुक करने के लिए यंहा क्लिक करे :- Book OLA Electric Scooter here
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स (Ola Electric Scooter Features)
Ola EV में ऐसे कई फीचर्स हैं जो शायद आपने अभी तक किसी टू व्हीलर में सोचा तक नहीं था। वैसे EV तो वैसे ही अपने आप में एक खास वाहन है, किंतु Ola EV / Ola Electric Scooter में कुछ ऐसे खास फीचर्स है जो उसको अन्य EV से अलग बनाते है।
- 7 इंच डिस्पले – ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच का फुल टच डिस्पले मिलता है, जिसको आप ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। एक बार फोन कनेक्ट होने के बाद आप ड्राइविंग करते हुए भी आसानी से फोन पर आने वाले कॉल रिसीव कर सकते हैं।
- रिवर्स गियर – Ola अपनी स्कूटर में रिवर्स करने का सिस्टम भी दे रहा है। आप स्कूटर पर बैठे बैठे आसानी से स्कूटर को बैक कर सकते है। हालांकि, यह चलाने वाले के ऊपर निर्भर करेगा की वह रिवर्स गियर में कहाँ तक जा सकता है।
- बूट स्पेस – इस स्कूटर में आपको लगभग 36 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अगर वैसे देखा जाए तो, इस स्पेस में आसानी से दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। जबकि इसी तरह की जो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में है, उनमें एक हेलमेट ही रखा जा सकता है।
- स्पीड – कम्पनी द्वारा टेस्ट की गई स्पीड के अनुसार यह अधिकतम 115 km/hr की रफ्तार से चल सकती है।
- स्पीकर – अब आप टू व्हीलर चलते हुए भी म्यूजिक का आनंद ले सकते है। Ola ने अपनी स्कूटर में साउंड सिस्टम दिया है, जिसे आप डिस्पले की सहायता से ऑपरेट कर सकते हैं। यह अभी तक किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में नही देखने को मिला था।
- चार्जर – इस स्कूटर में आपको 5 amp का एक चार्जर मिलता है। जो आप की स्कूटर को 15 मिनिट में 0 से 75% तक कर्ज कर सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा की प्राप्त सप्लाई का वोल्टेज कितना है।
- क्रूज कंट्रोल – आप जैसे ही बाइक को रोकने के लिए अपने पैरों को नीचे रखते हैं, तो बाइक का क्रूज कंट्रोल काम करता है और बाइक को आपने आप ही रोक देता है।
- ABS सिस्टम – इतने सारे फीचर्स होने के बावजूद भी बाइक में ABS का कंट्रोल नही मिलता है। वैसे अगर बात करे तो, यह अभी तक किसी भी EV में देखने को नहीं मिलता है।
ओला ने बहुत सारे फीचर्स दिए है जो आपको अन्य EV / Electric Vehicle में मिलते तो है पर शायद उतने नही जितने Ola में जैसे लोकेशन, ट्रैफिक कंट्रोल, नेविगेशन, आदि।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर डीलरशिप (Ola Electric Scooter Dealership)
मार्केट में Ola Electric Scooter लॉन्च होते ही कई लोग ओला की डीलरशिप लेना चाहते हैं। हालंकि अभी तक ओला कंपनी की ओर से ऐसी कोई जानकारी साझा नही की गई है।
Ola अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी डायरेक्ट कस्टमर के घर पर करेगी और इसके लिए वह किसी को भी डीलरशिप नही देगी बल्कि यह काम कंपनी अपने स्तर पर करेगी।
अभी कंपनी अपने बाइक की डिलीवरी सीधे कस्टमर के घर पर करने की योजना पर विचार कर रही है। इसलिए डीलरशिप का इंतजार कर रहे लोगो के लिए ये खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्वाइंट्स (Ola Electric Scooter Charging Point’s)
इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने वालो के सामने ये सबसे बड़ा सवाल होगा कि अगर ये व्हीकल डिस्चार्ज हो जाए तो चार्जिंग में कितना समय लगेगा, या कैसे चार्ज होगा, इत्यादि।
आपको बता दे की, Ola लगभग 400 शहरों में अपने 100000 चार्जिंग प्वाइंट लगाने जा रही है, जो अभी तक किसी भी EV कंपनी ने नही किया है।
जहाँ आप अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) को 0 से 75 प्रतिशत तक मात्र 18 मिनिट में चार्ज कर सकते है, और एक बार फुल चार्ज करके 120 से 180 किलोमीटर तक की यात्रा का आनंद ले सकते है।
ओला EV मॉडल्स (Ola Electric Scooter / Ola EV Model’s)
फिलहाल कंपनी ने मार्केट में अपने Ola Electric Scooter के दो वेरिएंट S1 और S1 Pro लॉन्च किए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के ये दो वेरिएंट आपको लगभग 10 कलर ऑप्शन में मिलेंगे। लेकिन अभी बुकिंग केवल दो कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध है।
ओला S1- कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (Ola S1- Price, Specification, Features)
बात करे Ola S1 की तो इस स्कूटर की कीमत लगभग 99,999 रूपये तय की गई है।
यह Ex Showroom कीमत है, जो अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है।
बता दे की सभी राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर आपको कुछ छूट प्रदान करती है जिसकी जानकारी आप आपने RTO कार्यालय जाकर, ले सकते हैं।
ओला S1 Pro – कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (Ola S1 Pro – price, Specification, Features)
यह ओला का दूसरा मॉडल है। Ola S1 Pro की Ex Showroom price 1,29,999 तय की गई है। इस व्हीकल की कीमत भी अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है।
यह वेरिएंट अपको S1 से अधिक ड्राइविंग रेंज देता है। S1 अपको लगभग एक बार की चार्जिंग में 121km की रेंज देता है तो S1 Pro में यही रेंज 181 km हो जाती है।
Comparison of S1, S1 Pro, Ather 450X, and Simple One (S1, S1 Pro, Ather 450X, और Simple One की तुलना)
Specification | Ather 450X | S1/S1Pro | Simple One |
Price | 1,42,000 | 99,999/1,29,999 | 1,09,999 |
Motor | 6 Kw | 8.5 kW | 7 kW |
Torque | 26 Nm | 58 Nm | 72 Nm |
Range | 85 km | 121/181 km | 203 km |
Battery (charging duration) | 5.45 hr | 6.5 hr | 2.75 hr |
Boot Space | 22 ltr | 36 ltr | 30 ltr |
speed | – | 115 km/hr | 105 km/hr |
Color | 3 Option | 10 Option | 3 Option |
Abs | – | no | – |
ओला EV का इतिहास (Ola EV History)
कुछ स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, Ola ने यह स्कूटर एक डच कंपनी ETERGO से प्राप्त किया है। जिसको Ola अपने तमिलनाडु स्थित 500 एकड़ में फैले प्लांट में बनायेगी।
कंपनी का टारगेट हर वर्ष लगभग 20 लाख ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने का लक्ष्य है, Ola अपने प्लांट में लगभग हर 2 सेकेंड में 1 स्कूटर बना लेता है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्विसिंग (Ola Electric Scooter Servicing)
वैसे तो यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसके कारण इसकी सर्विसिंग का कॉस्ट बिल्कुल न के बराबर होता है।
लेकिन मैकेनिकल पार्ट्स भी होने के कारण आपको ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विसिंग करानी पड़ेगी। Ola ने सर्विसिंग की सुविधा भी आपके घर पर ही करने की व्यवस्था की है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की शोरूम कीमत (Ola Electric Scooter/EV Ex Showroom Price)
Place | S1 price | S1 Pro Price |
Pan India | 99,999 | 1,29,999 |
Delhi | 85,099 | 1,10,149 |
Maharastra | 94,999 | 1,24,999 |
Gujarat | 79,999 | 1,09,999 |