RSVP का फुल फॉर्म

शादी के कार्ड में RSVP का फुल फॉर्म और मतलब। यह क्यों महत्वपूर्ण है?

4.5
(143)

RSVP शादी के निमंत्रण कार्ड पर अक्सर देखा जाने वाला एक संक्षिप्त शब्द है। क्या आप जानते हैं कि इसका क्या अर्थ है और यह आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है? आइए जानें।

RSVP का फुल फॉर्म क्या है?

RSVP फ्रांसीसी वाक्यांश “Repondez s’il vous plait” का संक्षिप्त रूप है, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है “Please respond” या हिंदी में “कृपया उत्तर दें”।

मतलब और उपयोग

शादी के कार्ड पर RSVP का मतलब मेहमानों से एक जवाब मांगना है, ताकि शादी के आयोजक जान सकें कि कितने लोग शामिल होने वाले हैं। यह जानकारी उनके लिए कई मामलों में मददगार होती है जैसे – शादी में पर्याप्त मात्रा में भोजन की व्यवस्था करना ताकि कोई कमी न हो और सब के लिए बैठने का उचित प्रबंध करना इत्यादि। इससे कई अन्य आवश्यक चीजों की योजना बनाने में भी मदद मिलती है।

भारत के लोग RSPV शब्द का बहुत ही कम उपयोग करते हैं किन्तु विदेशी लोग अपने हर छोटे बड़े समारोह पर इसका सही तरीके से प्रयोग करते हैं। चाहे मैरिज कार्ड हो, बर्थ डे पार्टी हो या और कोई भी फंक्शन हो ये सभी RSVP को महत्वपूर्ण मानते है।

RSVP का जवाब कैसे दें?

आमतौर पर शादी के कार्ड में RSVP के साथ आयोजक की संपर्क जानकारी शामिल होती है, जैसे उनके फ़ोन नंबर या ईमेल आईडी। आप शादी या समारोह में अपनी उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

जवाब देने के क्या फायदे हैं?

आप उसमे जाए या न जाए लेकिन जवाब देना बहुत महत्पूर्ण होता है। अगर आप जवाब देतें हैं तो इससे सामने वाले व्यक्ति को भी अच्छा लगता है। मेहमान तो भगवान के समान होता है, जिससे कार्यक्रम में रौनक आ जाती है। व्यवस्था में भी कोई कमी न हो इसके लिए आयोजक अपने मेहमानों की सूची तैयार कर उनकी गणना करते हैं ताकि उसी अनुरूप में प्रबंध किया जा सके।

  • अगर आप RSVP कार्ड का जवाब देते है तो शादी वाले घर में कुछ बचत की जा सकती है जैसे भोजन की व्यवस्था उतने ही लोगों की होगी जितने लोग आ रहे हैं। शादी वाले घर में बहुत सी चीजों के ऑर्डर्स दिए जाते हैं जैसे कि – एक व्यक्ति के लिए एक थाली ऑर्डर्स की जाती है इत्यादि।
  • अगर आप RSVP के कार्ड पे ही अपना उत्तर दे दे तो होटलों में भी जितने लोग आयेगे उसका पता हो तो वहा भी उतनी व्यवस्था करके फालतू का खर्चा बचा सकते है।
  • अगर आप RSVP कार्ड का जवाब दे देते हैं तो आपके रिश्तेदार को भी अच्छा लगता है।
  • यह समारोह को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने में सहायक होता है।
  • RSVP का सीधा उद्देश्य फिजूल का खर्चें की बचत करना।

RSVP क्यों महत्वपूर्ण है?

आप किसी न्योते में जाए या न जाए लेकिन जवाब देना बहुत महत्पूर्ण होता है। अगर आप जवाब देतें हैं तो इससे सामने वाले व्यक्ति को भी अच्छा लगता है। मेहमान तो भगवान के समान होता है, जिससे कार्यक्रम में रौनक आ जाती है। व्यवस्था में भी कोई कमी न हो इसके लिए आयोजक अपने मेहमानों की सूची तैयार कर उनकी गणना करते हैं ताकि उसी अनुरूप में प्रबंध किया जा सके।

RSVP इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उससे कार्ड को भेजने वाले व्यक्ति तथा लेने वाले दोनों को ही नये आयोजन से सम्बंधित जानकारियाँ मिल जाती है। RSVP का उद्देश्य “सही बाते” लोगों को कार्ड के माध्यम से पहुंचाना होता है।

क्या नियम होते हैं?

निमंत्रण पत्र में RSVP के कुछ नियम भी निर्धारित किए गये हैं जिसमें कार्ड पाने वाले व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम आयोजक को अपने आने या न आने की जानकारी दे देना चाहिए।

RSVP के नीचे आयोजन स्थल की व्यवस्था की देख – रेख करने वाले व्यक्तियो के नाम, पद, मोबाइल नम्बर लिखना जरूरी होता है। जिससे न आने वाला व्यक्ति अपनी जानकारी पूर्व में ही दे सके।

निष्कर्ष

शादी के कार्ड पर RSVP को नज़रअंदाज न करें। समय पर उत्तर देना एक शिष्टाचार है और इससे आयोजकों को समारोह की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।

याद रखें कि RSVP का फुल फॉर्म Repondez s’il vous plait/ please response है और इसे गंभीरता से लें!

इसे भी पढ़ें

Watch on YouTube

How useful was this?

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 143

No votes so far! Be the first to rate this.